औरैया। कोरोना वायरस के नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि सोमवार को भेजे गए 61 सैंपलों में 51 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
10 सैंपल की जांच लंबित है। बताया कि मंगलवार को 26 सैंपल बुधवार को बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के 14 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। अब कुल 50 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।