फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर से पिता के घर आई विवाहिता को किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। सोमवार को कस्बा निवासी अपने पिता रामेश्वर कठेरिया के घर इंदौर से आई उसकी विवाहित पुत्री सोनम को मोहल्लेके लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद परीक्षण के लिए चिचौली अस्पताल भेजा। जहां महिला का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया और महिला को पास के शेल्टर होम में क्वारंटीन किया।
विज्ञापन

प्रधान पति प्रदीप तिवारी ने बताया कि इंदौर में बड़े पैमाने पर कोरोना महामारी फैले होने के कारण महिला के मायके के लोगों को चिकित्सालय जाकर जांच कराने के लिए कहा गया है। युवती जांच से पहले कई दिन पिता के घर रुकी है। जिसकी जानकारी मोहल्ले के लोगों ने दी। मोहल्ले के लोग मोहल्ले में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरे की आशंका जताई है। क्षेत्र के गांव दोही में बुखार, खासी से पीड़ित महिला का परीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य टीम ने महिला व उसका पति को चिचौली अस्पताल भेजा। बतादें कि बुधवार को अछल्दा से महिला व उसका पति आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें