फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में दो और कोरोना संक्रमित, संख्या पहुंची आठ

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह लोग इंदौर में चना बेचकर गुजर बसर करते थे। लॉकडाउन के दौरान काम धंधा बंद होने से चार दिन पहले गांव लौटे थे। सूचना मिलने पर प्रशासन ने चिचौली जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा था। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। अब इन्हें कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं, इन दो पॉजिटिव मरीजों के साथ जिले में अब आठ केस हो गए हैं।
विज्ञापन

अहमदाबाद और इंदौर से पांच लोग 29 अप्रैल को औरैया पहुंचे। रात इनमें से एक एरवाकटरा के उमरैन में अपनी बहन के यहां रुक गया था। जबकि चार लोग रम्पुरा गांव चले गए थे। सूचना मिलने पर रम्पुरा की ग्राम प्रधान ऊषा देवी के पति मान सिंह ने चारों को गांव के बाहर रोकते हुए जिला प्रशासन को सूचना दी थी। इस पर जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल को इन चारों को चिचौली स्थित जिला अस्पताल में क्वारंटीन किया। साथ ही जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजा। रविवार को प्रशासन को जांच रिपोर्ट मिल गई है। चार में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक रम्पुरा गांव और दूसरा सहार ब्लॉक के पुरवा मदार का रहने वाला है।
डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि 30 व एक अप्रैल को 48 सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए थे। इसमें 46 की रिपोर्ट निगेटिव और दो की पॉजिटिव आई है। दोनों पॉजिटिव मरीजों को कन्नौज के तिर्वा अस्पताल भेजा जा रहा है। तिर्वा में अब भर्ती संक्रमित मरीजों की संख्या आठ पहुंच गई है।
विज्ञापन

एरवाकटरा ब्लॉक के रम्पुरा गांव के रहने वाले कोरोना पॉजिटिव के गांव में एसडीएम बिधूना राशिद अली खान व सीओ मुकेश प्रताप सिंह ने पहुंचकर लोगों को बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। गांव के तीन किमी के एरिया में अलर्ट कर दिया है। फिलहाल गांव को सील नहीं किया गया है। हालांकि गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर स्क्रीनिंग और गांव को सैनिटाइज कराने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें