फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टाफ समेत 35 नए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्टाफ समेत 35 नए सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे। इन सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार को दोपहर तक विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होगी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि मंगलवार की शाम को 35 नए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें तीन मेडिकल स्टाफ के लोग शामिल है। इसके अलावा कानपुर में पॉजिटिव आए सिपाही के 11 परिजन के अलावा दिबियापुर के सात लोग भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इनकी जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि अब लगातार सभी सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। जिससे विभागीय और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की उम्मीद नहीं हैं। फिर भी एहतियात के तौर पर जगह-जगह जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें