दिबियापुर (औरैया)। बुलंदशहर में नेपाल पैदल जा रहे टाइल्स मार्बल लगाने वाले 6 मजदूरों को औरैया में क्वारंटीन कराया गया है। शनिवार को उन्हें दिबियापुर में फफूंद चौराहे पर तैनात अधिकारियों ने रोक लिया था।
बुलंदशहर में टाइल्स मार्बल का काम करने वाले 6 मजदूर तीन दिन पहले बुलंदशहर से पैदल ही निकल पड़े थे। दिबियापुर में फफूंद चौराहे पर उन्हें यहां तैनात अधिकारियों ने रोक लिया था।
यहां पर उन्हें भोजन कराया गया था। इस संबंध में दिबियापुर थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी छह मजदूरों का विशेष परीक्षण कराने के बाद औरैया के राधे वाटिका में क्वारंटीन करा दिया गया है।