औरैया। कानपुर के सरसौल में भर्ती तब्लीगी जमात के तीन संपर्कियों की जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को निगेटिव प्राप्त हुई है। डीएम अभिषेक सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तब्लीगी जमात के चार व जमात के संपर्की औरैया के दयालपुर मोहल्ला निवासी तीन संपर्कियों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इस आशय की जानकारी उन्हें कानपुर प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई है।
19 मार्च को औरैया में दिल्ली मरकज से 13 सदस्यीय तब्लीगी जमात औरैया आई थी। इनमें से चार लोग चार अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
इन चारों को कानपुर सरसौल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनके संपर्क में आने से दयालपुर मोहल्ला के निवासी तीन अन्य युवक भी संक्रमित हो गए थे। अब इन सातों की तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इस तरह से अब औरैया में कोराना पॉजिटिव मरीजों की संख्या छह रह गई है। यह सभी कोरोना संक्रमित छह मरीज तिर्वा कन्नौज में भर्ती है।