प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों को दिया गया प्रशिक्षण
-खांसी, जुकाम व श्वांस से संबंधित मरीजों की सूचना कंट्रोल रूम में देने के निर्देश
औरैया। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्राइवेट चिकित्सालयों के संचालकों के साथ जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने एक बैठक की। बैठक में सभी प्राइवेट चिकित्सालयों के संचालकों से कहा गया कि वह अपने यहां आने वाले मरीजों खास तौर पर खांसी जुकाम और श्वांस से संबंधित मरीजों की सूचना अपर मुख्य चिकित्साधिकारी/ नोडल अधिकारी डॉ शशिबाला के कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9897342560 अथवा मेल आईडी पर अवश्य उपलब्ध कराएं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ओपीडी में मरीजों को देखें। जिले के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. शत्रुघन ने आए हुए सभी प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों को प्रशिक्षण भी दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि रोजाना अस्पतालों को सैनिटाइज कराया जाए। साथ ही अस्पतालों से निकलने वाले मेडिकल कचरे का भी सही तरीके से निस्तारण किया जाए।