फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट गांव हालेपुर में पुलिस की मौजूदगी में बांटे सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांव हालेपुर में मांग पर गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा बता दें कि हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद से प्रशासन यहां पूरी मुस्तैदी से मुस्तैद है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव में कई घरों से गैस सिलिंडर की मांग हुई। जिस पर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने द्रौपदी गैस एजेंसी को फोन कर सिलिंडर की गाड़ी मंगवाई तथा गांव में एनाउंसमेंट कराकर कर अपनी मौजूदगी में सिलिंडरों का वितरण कराया। द्रौपदी गैस एजेंसी के मालिक एस हरेंद्र में बताया कि हॉटस्पॉट गांव में 15 सिलिंडर वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक गाड़ी पर मास्क और ग्लब्स आदि पहनकर कर्मी बराबर तैयार रहते हैं।
जैसे ही खबर मिलती है गाड़ी पहुंचा दी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि वापस आने वाले सिलिंडरों को सैनिटाइज भी कराया जाता है। गांव में मौजूद कोतवाली प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि गांव में आने वाले समान की गाड़ियों पर पूरी नजर रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें