औरैया। कोरोना से निपटने के लिए शासन ने प्रधानों से भी मदद करने की अपील की है। पंचायतराज निदेशक किंजल सिंह ने जिले के प्रधानों से इस महामारी से निपटने के लिए यथासंभव आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।
पंचायत राज निदेशक किंजल सिंह ने डीएम व सीडीओ को पत्र भेजकर प्रधानों से भी इस महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री दैवी आपदा राहत कोष व प्रधानमंत्री दैवी आपदा राहत कोष में एक माह का वेतन देने का आह्वान किया है।
डीपीआरओ राजेश चौरसिया ने बताया कि प्रधान संगठन के पदाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। जिले की 477 ग्राम पंचायतों के प्रधान अपना एक माह का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के साथ ही प्रधानमंत्री दैवी आपदा राहत कोष में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है।