फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: वार्डों में लगाए गए कूलर, पर्चा काउंटर हुए तीन

Sun, 17 May 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-3- नई बिल्डिंग में तीन काउंटरों पर पर्चे बनाते कर्मी। स्रोत:कर्मी
विज्ञापन
औरैया। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को गर्मी का प्रकोप देखते हुए वार्डों में भर्ती मरीजों के लिए कूलर लगवाए गए। वहीं मरीजों को पर्चा बनाने के लिए कतार में खड़े रहकर इंतजार न करना पड़े, इसके लिए काउंटर दो से बढ़ाकर तीन कर दिए गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। गर्मी के बीच भीड़ में मौजूद मरीजों व तीमारदारों को उमस का भी सामना करना पड़ता है। सीमित काउंटर पर पर्चे बनने की वजह से मरीजों को इंतजार भी करना पड़ता है। शनिवार को ओपीडी में दो हजार से ज्यादा मरीज पहुंचे।
प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. मुकेशवीर सिंह ने बताया कि इस भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए नई बिल्डिंग में पर्चा काउंटर की संख्या दो से बढ़ाकर शनिवार को तीन कर दी गई।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर हाल में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए अलग से यार्ड दिया गया। साथ ही वार्डों में भर्ती मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए कूलर लगाए गए। प्रत्येक वार्ड के कक्षों में एक-एक कूलर का इंतजाम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें