कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से दी गई तहरीर में भाई की मौत का कारण दुर्घटना बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर निवासी युवक का शव सोमवार देर शाम घर बाहर छोड़कर ठेकेदार भाग निकले। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। खानपुर निवासी अनीस (37) पुत्र अनवार खां मजदूरी करता था।
विज्ञापन
भाई हसीन ने बताया कि 23 अगस्त को ठेकेदार उसे अपने साथ कानपुर देहात के बनीपारा में चल रहे निर्माण के लिए ले गया था। सोमवार देर रात एक कार से ठेकेदार भाई के शव को लेकर घर पर पहुंचा। बताया कि उसका भाई सीढि़याें से फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इतना बताकर वह वहां से खिसक लिए। पीड़ित भाई ने बताया कि उसके भाई के नाक, कान से खून बह रहा है। उसने ठेकेदार व कुछ अन्य लोगों पर भाई की हत्या कर शव को घर पर छोड़कर भाग जाने का आरोप लगाया है। भाई ने बताया कि अनीस की शादी नहीं हुई थी।
इस मामले में कोतवाल पंकज मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की ओर से दी गई तहरीर में भाई की मौत का कारण दुर्घटना बताते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।