फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya: डिवाइडर से टकराई बाइक...एक की मौत और दो गंभीर, बहन को लेने जा रहा था भाई, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के छिबरामऊ रोड पर नगला गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ऐरवाकटरा में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी सरनाम शाक्य का पुत्र संदीप (24) सोमवार दोपहर दो बजे के करीब कन्नौज जिले के छिबरामऊ में रह रही बहन शिवानी को लेने के लिए बाइक से निकला। गांव के बाहर पहुंचते ही उसे गांव के जयवीर(23) पुत्र बदन सिंह, बहोरपुर निवासी अजयपाल (25) पुत्र लालमन मिल गए।
दोनों ने छिबरामऊ तक चलने की बात कह संदीप की बाइक पर बैठ गए। जैसे ही तीनों छिबरामऊ रोड स्थित नगला गांव के सामने हनुमान मंदिर के पास पहुंचे तभी बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को गंभीर हालत में ऐरवाकटरा सीएचसी लेकर पहुंची। यहां पर अजय पाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर संदीप व जयवीर को डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने अस्पताल पहुंच घटना के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस को बताया कि अजय पाल ने करीब 6 वर्ष पूर्व बहोरपुर गांव की एक महिला से शादी की थी। इसके बाद से वह रघुनाथपुर में रहने लगा था। उसका घर वालों से कम मिलना जुलना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें