फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: पूर्व प्रधान के साथ धोखाधड़ी करने में संविदा कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। सेहुद के पूर्व प्रधान से बिजली बिल का डेढ़ लाख रुपया लेकर फर्जी रसीदें थमाने के आरोपी संविदा बिजली कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूर्व प्रधान ने चार माह पहले आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक शेर सिंह ने चेकिंग के दौरान फफूंद के गांव माखनपुर अधासी निवासी दयानिधि उर्फ पंकज राजपूत को गिरफ्तार किया है। बताया कि मार्च माह में सेहुद के पूर्व प्रधान सुदेश कुमार राजपूत ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया था कि उन्होंने अपना मकान किराए पर दे दिया था। किराएदार द्वारा उन्हें बिना बताए कटिया डालकर बिजली उपयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग ने उनके खिलाफ वर्ष 2019 में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जब विभाग ने आरसी काटकर एक लाख 29 हजार रुपये वसूली का नोटिस जारी किया तब उन्हें जानकारी हुई थी। 20 हजार रुपये राजस्व शुल्क मिलाकर कुल बकाया जमा करने के लिए 28 नवंबर 2022 को विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय असेनी पहुंचे थे। यहां बिजली विभाग में संविदा कर्मी दयानिधि उर्फ पंकज राजपूत को पीड़ित ने डेढ़ लाख रुपये देकर बकाया जमा करने के लिए कहा। दयानिधि ने सर्वर नहीं आने की बात कहते हुए रुपये रख लिए। बाद में दयानिधि ने पीड़ित को दो जमा रसीदें दीं। जब पीड़ित ने जमा रसीदों को दिखाकर बिजली विभाग में पड़ताल की तो पता चला कि बकाए के सापेक्ष विभाग में कोई रुपया जमा नहीं किया गया। जांच में रसीदें फर्जी निकली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें