फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: टोल का बैरियर तोड़कर भागे कंटेनर चालक को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अजीतमल।
अनंतराम टोल का बूथ तोड़कर इटावा की ओर भागे कंटेनर चालक को पुलिस ने शनिवार को जेल भेजा है। उसके खिलाफ टोल के पीआरओ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पकड़े गए चालक का आापराधिक रिकार्ड है।
जिले में हुई चोरियों के मामले में पुलिस संदिग्ध अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है। शुक्रवार की शाम एसओजी टीम बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच कांशीराम कालोनी निवासी अंकित चिकवा कंटेनर लेकर निकला। पुलिस को देखते ही उसने रफ्तार तेज कर दी और अजीतमल की ओर भाग निकला। पुलिस ने पीछा करना शुरू किया तो वह बचने के लिए टोल बूथ तोड़ते हुए इटावा की ओर भाग निकला था। जिसे पुलिस ने जसंवतनगर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

टोल के पीआरओ बाबूराम ने टोल बूथ तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इसी मामले में अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि टोल कर्मी की तहरीर पर दर्ज की गई रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

-
करोड़ो की चोरी करने वालों की तलाश में चल रही थी चेकिंग
अजीतमल के बारेपुर में प्रधान समेत तीन घरों से 14 जुलाई की एक करोड़ की चोरी हुई थी। इस घटना में एसओजी समेत पुलिस टीमें चोरों की तलाश में जुटी है। शुक्रवार की शाम पुलिस को भनक लगी कि कुछ चोर एक गाड़ी से बुंदेलखंड एक्सप्रेस से गुजर रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस चेकिंग कर रही थी। अजीतमल सीओ भरत पासवान ने बताया कि अंकित को जेल भेजा है। कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे भय था कि कहीं पुलिस चोरी के मामलों में उसे पकड़ न ले। उसके खिलाफ लूट, चोरी समेत नौ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें