फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: संविदा डॉक्टर ने बाल रोग विशेषज्ञ पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
शहर के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल की एक संविदा डॉक्टर से बाल रोग विशेषज्ञ पर प्रताड़ित करने, मरीजों को बाहर की दवा लिखने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में पीड़िता ने एडी स्वास्थ्य, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत अस्पताल के सीएमएस को शिकायती पत्र दिया है। मामले में सीएमएस ने नारी उत्पीड़न कमेटी को जांच सौंपने की बात कही है।
शहर के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में कर्मचारियों के बीच छिड़ी रार थमने का नाम ही नहीं ले रही है। बुधवार को अस्पताल में तैनात संविदा पर तैनात डॉ. रीबा मानिया ने सीएमएस को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया कि अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर कार्य नहीं करने दे रहे हैं। मंगलवार दोपहर ढाई बजे अस्पताल से ड्यूटी करके निकलने के दौरान उन्हें मॉस्क लगाए एक युवक ने नौकरी न करने देने की धमकी दी।
विज्ञापन

डॉ. रीबा ने आरोप लगाया कि आरोपी डॉ. ने उनके साथ पहले भी अभद्रता की थी। इसके साथ ही अपने रिश्तेदार नेता व 20-25 गुंडों को बुलवाकर उन्हें धमकाया। घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज राजपूत ने बताया कि डॉ. रीबा की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। बल्कि डॉ. रीबा रविवार को उनके साथ अभद्रता करने वाले आरोपी विपिन त्रिपाठी निवासी ब्रह्मनगर को बचाने के प्रयास में फर्जी आरोप लगा रही हैं।
मामले की जांच नारी उत्पीड़न कमेटी को सौंपी जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. राजेश मोहन गुप्ता, सीएमएस, 50 शैया जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें