ऐरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र में उदईपुर के पास मंगलवार को कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार महिला सड़क पर गिर गई। कंटेनर का पहिया ऊपर से निकलने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के कुदरकोट निवासी आसिया बेगम (45) पत्नी निजामुद्दीन बेटी के घर फर्रुखाबाद गई थी। बुधवार शाम करीब चार बजे वह भतीजे नदीम अहमद के साथ बाइक से घर लौट रहीं थी।
छिबरामऊ रोड पर उदईपुर के पास पहुंचा पीछे से आए कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। आसिया उछलकर सड़क पर गिर गईं। कंटेनर का पिछले पाहिया उनके ऊपर से निकल गया। कुछ दूरी पर कंटेनर खड़ा कर चालक भाग निकला।
सड़क पर सन्नाटा होने से नदीम मदद के लिए चिल्लाता रहा। कुछ देर बाद निकले राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जीवाराम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
फोटो11एयूआरपी-37 चालक-परिचालक और बस को घेरे ग्रामीण। संवाद
बस की टक्कर से तीन लोग नाले में गिरे
कंचौसी। पूर्वी रेलवे क्रासिंग के पास औरैया डिपो की रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती बेटे समेत नाले में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तीनों को नाले से बाहर निकला और रोडवेज बस को घेर लिया। इसी बीच ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस बुला ली।
पुलिस के पहुंचने से कुशलपुरवा गांव के निवासी चंद्रभान ने बताया कि वह पत्नी व बेटे के साथ कंचौसी आ रहा था। इसी बीच औरैया से रसूलाबाद होते कानपुर की ओर जा रही बस ने टक्कर मार दी।
हादसे व हंगामे की वजह से कंचौसी कस्बा में करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। एआरएम आरएस चौधरी ने बताया कि दोषी पाए जाने पर चालक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सवारी को रोडवेज बस से ही उनके गंतव्य को भेजा गया है।