फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल

Wed, 22 Jul 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -16- पावर हाउस का नजारा। संवाद
विज्ञापन
औरैया। बिजली कटौती, फॉल्ट और ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं का जीना दुश्वार कर दिया है। गर्मी और उमस के बीच रात के समय बार-बार बिजली जाने से लोगों की नींद खराब हो रही है। यही नहीं विभागीय कर्मचारी उपभोक्ताओं की समस्या सुनने तक से किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने या कटौती की वजह जानने के लिए पावर हाउस के सरकारी नंबर पर कॉल की जाती है तो पहले तो फोन उठता ही नहीं है। यदि कभी कोई कर्मचारी फोन उठा भी ले तो संतुष्ट करने वाला जवाब देने के बजाय सिर्फ फॉल्ट हो गया है कहकर टाल दिया जाता है।
हद तो तब हो जाती है जब कुछ कर्मचारी उपभोक्ताओं से उनका नाम और कनेक्शन किसके नाम पर है यह पूछते हैं और नाम बताते ही आपके नाम से कोई कनेक्शन नहीं है कहकर फोन काट देते हैं। कर्मचारियों का यह रवैया लोगों के आक्रोश को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


रात में बार-बार लाइट जाती है, इससे इस गर्मी में नींद खराब हो जाती है। पूरे परिवार को रात भर जागकर समय काटना पड़ता है। -एलख गुप्ता सत्तेश्वर
बिजली कटौती के बाद मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। सुबह जल्दी उठकर काम पर जाना होता है लेकिन रात में नींद पूरी न होने से दिनभर परेशानी बनी रहती है। - अनूप कुमार, ब्लाक गेट
रात में बिजली कटौती से जीना दुश्वार हो गया है। पावर हाउस में फोन मिलाओ तो कोई उठाता नहीं है और अगर उठता भी है तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। - शिवकुमार तिवारी, पढ़ीन दरवाजा
रात होते ही बार-बार बिजली काटने का सिलसिला शुरू हो जाता है। बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों आपूर्ति ठप रहने से आम जनता बेहद परेशान है। फोन पर कोई संतुष्ट जवाब नहीं दिया जाता है। - राकेश दुबे, बनारसीदास

वर्जन -
यदि कोई भी बिजली कर्मचारी फोन पर ऐसा गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करता है या गलत जानकारी देकर फोन काटता है तो जांच कराकर उसके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पावर हाउस का फोन हर समय उठना चाहिए। यदि फोन न उठाने की शिकायत मिल रही है तो कर्मचारियों से जानकारी ली जाएगी।- अजय यादव, उपखंडीय अधिकारी विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें