औरैया। जिले को जालौन जनपद से जोड़ने वाली यमुनी नदी पर टू लेन का नया पुल बनाने के लिए शुक्रवार को शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन के साथ ही काम का शुभारंभ किया गया। शासन स्तर से बिलराया पनवाड़ी मार्ग पर यमुना नदी के शेरगढ़ घाट पर 151.28 करोड़ रुपये की लागत से टू लेन पुल के निर्माण को लेकर बजट को स्वीकृति दी थी। इसकी पहली किस्त के तौर पर 22.69 करोड़ की धनराशि पिछले दिनों जारी की गई थी। इसके जारी होते ही शुक्रवार को शिवरात्रि के शुभ मुहूर्त में निर्माण इकाई फर्रुखाबाद सेतु निर्माण के अधिकारी पहुंचे। (संवाद)
कोटेदार के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत
औरैया। गुरुवार को सदर ब्लॉक के मई गांव में कोटेदार के चुनाव को लेकर कुछ लोगों की ओर अनियमितता की आरोप बरते जाने का आरोप लगाया गया। मामले में सदर बीडीओ बब्बन प्रसाद मौर्च को शिकायती पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। गांव मई के जय मशान बाबा स्वयं सहायता समूह की सदस्य रंजना देवी, ममता देवी व आरती देवी की ओर से सीएम को पत्र लिखा गया है। कोटे के चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुए स्वयं की जीत की दावेदारी को मजबूत बताया है।(संवाद)