फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: एमबीबीएस डॉक्टर भी कर सकेंगे अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अब एमबीबीएस डॉक्टरों से अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कर सकेंगे। ये फैसला शासन ने प्रदेश भर में रेडियोलॉजिस्ट की कमी दूर करने के लिए लिया है। अल्ट्रासाउंड करने के लिए डॉक्टरों को छह माह की ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

औरैया में दो जिला अस्पताल हैं। 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल शहर और 100 शैया अस्पताल चिचौली में है। 100 शैया अस्पताल में गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार को ही अल्ट्रासाउंड होता है। अगर रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रत्नाकर किसी मामले में कोर्ट चले जाते हैं तो काम ठप रहता है।
50 शैया अस्पताल में चार महीने पहले अल्ट्रासाउंड मशीन के संचालन का लाइसेंस मिल चुका है। रेडियोलॉजिस्ट न होने से मशीन चालू नहीं हुई है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता कई बार पत्र लिख चुके हैं। सीएमओ भी शासन को अवगत करा चुकी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि इच्छुक डॉक्टर को अल्ट्रासाउंड करने के लिए आवेदन करना होगा। जनवरी 2023 को एमबीबीएस किए पांच साल और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले डॉक्टर के पांच साल के काम का सत्यापन होगा। इसके बाद अल्ट्रासाउंड करने की ट्रेनिंग दी जाएगी। परीक्षा पास होने पर अभी डीजीओ व गायनेकोलॉजिस्ट व सर्जन अल्ट्रासाउंड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें