फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी टीम के नाम पर वसूली में सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एसओजी टीम के नाम पर एक पुलिस कर्मी द्वारा वसूली किए जाने की शिकायत एसपी तक जा पहुंची। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को निलंबित कर जांच एएसपी को सौंपी है।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली पर अक्सर सवाल उठते हैं। शनिवार को एसओजी टीम के नाम पर शहर के लोगों को डरा धमका कर वसूली करने का मामला सामने आया। इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों तक हुई तो मामला पुलिस लाइन में तैनात सिपाही दीपक चौधरी का निकला।
प्रथमदृष्ट्या पाया गया कि सिपाही ने कुछ लोगों को एसओजी टीम से कार्रवाई कराने का भय दिखा कर वसूली की। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामले में शिकायत पहुंचने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन औरैया में तैनात एक पुलिस कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए सिपाही पर एसओजी टीम के नाम से वसूली करने का आरोप है। आरोपों की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने पर उसी अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें