फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की घोटाले की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती और पशु विभाग में हुए घोटाले की जांच की मांग कांग्रेसियों ने उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि मौजूदा प्रदेश व केंद्र की सरकारें जनता के हित में काम नहीं कर रहीं हैं।
जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे ने कहा कि प्रदेश में घोटाले हो रहे हैं, बेरोजगार युवाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लाखों प्रतिभागी परीक्षा देते है, लेकिन नौकरी सालों बाद भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्रियों को बर्खास्त करने और उन्हें गिरफ्तार करने, शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कराने के अलावा अन्य घोटालों की न्यायिक जांच की मांग की।
इस मौके पर कृष्णचंद्र गोयल, अरुण कुमार, अन्नू अवस्थी, अहसान मोहम्मद, दिपांशु आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें