फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बूते पर कांग्रेस लड़ेगी विधानसभा चुनाव

Sun, 06 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस 2017 में होने वाला विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। इसमें सक्षम और अच्छे प्रत्याशियों को ही टिकट दिया जाएगा। यह बात कांग्रेस पर्यवेक्षक शान्यम लोढ़ा ने कही।
विज्ञापन


रविवार को कृष्णधाम गेस्ट हाउस में हुई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक शान्यम लोढ़ा ने भी शिरकत की। पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए शान्यम लोढ़ा ने कहा कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में स्वच्छ छवि वाले ईमानदार प्रत्याशियों को टिकट देगी।

बताया कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ता का उच्च स्तर पर मूल्यांकन हो रहा है, इसलि प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने का प्रयास करे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन


पार्टी के लिए मजबूत जमीन तैयार करें। किसी भी स्तर पर प्रत्याशी थोपा नहीं जाएगा। जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के हित में कार्य करने की अपील की।

बैठक को पीसीसी सदस्य ओंकार सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, अनिल सिंह, मुकेश दुबे, अरविंद सेंगर, शैलेंद्र प्रजापति, उदय जादौन, शिव किशोर तिवारी, कुदरत उल्ला खां, देवेंद्र सिंह चौहान, अजय पाल सिंह, चंद्रशेखर अग्निहोत्री, रामू पेंटर, विष्णु चतुर्वेदी, इस्लाम अली ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें