फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महोबा की छात्रा से दरिंदगी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 25 May 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो -28- ज्ञापन सौंपती कांग्रेस जिलाध्यक्ष साथ में अन्य। स्रोत:कार्यकर्ता - फोटो : एथले​क्टिस खेल में शामिल ​खिलाड़ी। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
औरैया। जनपद महोबा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे के नेतृत्व में ककोर मुख्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि महोबा की होनहार छात्रा का कोचिंग से लौटते समय अपहरण किया गया और प्रयागराज में 16 दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म व जबरन निकाह जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे ने प्रदेश सरकार को घेरते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली बेटी को दरिंदगी और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा।
ज्ञापन में मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को जल्द से जल्द कठोरतम सजा दी जाए। पीड़ित छात्रा एवं उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए, आर्थिक सहायता, निशुल्क इलाज और मानसिक संबल प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष दिलीप तिवारी, शोभित त्रिपाठी, मुकेश धाकड़, जिला सचिव ऋतु शुक्ला, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेशमा बेगम, जिला कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, नगर उपाध्यक्ष संदीप चक और मोहम्मद अबरार हुसैन सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें