फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस सेलीब्रेशन के बाद मैरी क्रिसमस कहकर दी एक-दूसरे को बधाई

विज्ञापन
गेल गांव के शापिंग कांप्लेक्स में सजा क्रिसमस ट्री - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
एनटीपीसी आवासीय कालोनी स्थित चर्च में मंगलवार की रात क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया गया। गेल गांव स्थित शापिंग सेंटर में क्रिसमस ट्री भव्य तरीके से सजाया गया। क्रिसमस ट्री के साथ लोगों के सेल्फी लेने का सिलसिला लगातार चलता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात 12 बजे क्रिसमस केक काटकर प्रभु यीशु की प्रार्थना की गई। फादर जेम्स पालेकल एवं फादर राजू फ्रांसिस की मौजूदगी में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। प्रभु यीशु की प्रार्थना में उनके अनुयायियों ने हिस्सा लिया। कैरोल सिंगिंग का भी आयोजन किया गया।
केक काटने के बाद लकी ड्रा का आयोजन किया गया। बच्चों को गिफ्ट बांटे गए। यहां पर सेंट जोसेफ स्कूल, संजोश ऐकेडमी स्कूल एवं गेल गांव में रहने वाले अनुयायियों ने शिरकत की। इधर, गेल गांव स्थित शापिंग सेंटर में बड़ा क्रिसमस ट्री सजाया गया।
विज्ञापन

यहां पर लोग क्रिसमस ट्री के साथ सेल्फी लेते नजर आए। बुधवार को सुबह मोबाइल काल करके एवं सोशल मीडिया पर मैरी क्रिसमस कहकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। यह देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें