फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र से माध्यमिक स्कूलों में कंप्यूटर पढ़ाई हुई अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र से कंप्यूटर से पढ़ाई अनिवार्य हो गई है। पहले चरण में राजकीय और वित्तपोषित विद्यालय शामिल किए गए हैं। इन स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा से जुड़े संसाधनों की रिपोर्ट मांगी गई है। उसी के आधार पर शासन संसाधन मुहैया कराएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि जिले में 15 राजकीय हाईस्कूल, 60 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय हैं। सभी एडेड कॉलेजों में कंप्यूटर विषय नहीं पढ़ाया जाता है। कुछ ही विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई हो रही है। विद्यालयों में कंप्यूटर वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ाया जाता है। विद्यार्थी को कंप्यूटर या अंग्रेजी विषय में से एक विषय लेना होता है। इससे दोनों महत्वपूर्ण विषय पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं नुकसान में रह जाते हैं।
नए सत्र से शासन ने माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर अनिवार्य कर दिया है। शासन ने इस संबंध में निश्चित प्रारूप पर आधारभूत सूचनाएं मांगी हैं। मांगी गई जानकारी में विद्यालय का नाम, प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों के सृजित पद, कंप्यूटर विषय की मान्यता की हाईस्कूल व इंटर स्तर पर स्थिति आदि है। विद्यालयों से आवश्यक जानकारी मिलने पर कंप्यूटर विषय के शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि शासन से इस संबंध में पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पत्र प्राप्त होते ही शासन के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें