फोटो28एयूआरपी 12- दिबियापुर थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनते डीएम अभिषेक सिंह व एसपी सुनीति
- फोटो : AURAIYA
औरैया। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को जिले भर के थाना-कोतवाली में जमीन संबंधी शिकायतें रहीं। इन्हें निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।
दिबियापुर में डीएम अभिषेक सिंह, एसपी सुनीति ने समस्याएं सुनीं। यहां आठ शिकायतें आईं। थानाध्यक्ष रामसहाय ने बताया कि इन शिकायतों मेें जमीन संबंधी शिकायतें ज्यादा आईं थीं। लेखपाल के माध्यम से चार शिकायतों का निस्तारण कराया गया। सदर कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक ने पांच शिकायती पत्रों पर सुनवाई की। चार पुलिस से संबंधित थी। एक शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित थी।
बिधूना में सिर्फ तीन शिकायत राजस्व से संबंधित आईं। वहीं, एरवाकटरा थाने में तीन शिकायतें रहीं। थानाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि लेखपालों को निस्तारण के लिए भेजा गया है।