फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली से त्रस्त आटो संचालकों ने एसपी से रोया रोना

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। अवैध वसूली से त्रस्त ऑटो मालिकों ने शुक्रवार को एसपी को एक शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इन लोगों ने बताया कि अवैध वसूली का विरोध करने पर अराजकतत्व आटो में तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट पर आमादा हो जाते हैं। एसपी ने आटो संचालकों को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

ऑटो मालिक सुबह नौ बजे तिलक नगर स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह के कार्यालय पहुंचे और अवैध धन उगाही का रोना रोया। जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ ये ककोर स्थित कार्यालय पर एसपी सुनीति से मिले और एक शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि वे लोग टेंपो-टैक्सी चलाकर परिवार का मुश्किल से भरणपोषण कर रहे हैं। शहर के कुछ दबंग लखन वटिका के पास टेंपो व टैक्सी संचालकों से दस रुपये प्रतिदिन के हिसाब से अवैध वसूली कर रहे हैं। यदि वाहन चालक रुपये देने से मना करता है तो ये दबंग लाठी-डंडों से मारपीट करना शुरू कर देते हैं और वाहनों के शीशे आदि भी तोड़ देते हैं। कई बार कोतवाली में इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी ने आटो संचालकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और उचित कार्रवाई करने की बात कही। इस मौके पर नीलेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, बृजेश बाबू, रजनीश, चुन्ना पेंटर, मनीष कुमार, मदन सिंह, राजू दुबे, रामपाल, प्रभु दयाल, इमरान कुरैशी, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें