फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बंधा लगाकर रजबहे का पानी रोकने की शिकायत

Sat, 26 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। क्षेत्र के कोठीपुर रजबहे में किसानों ने जगह -जगह बंधा लगाकर पानी रोक लिया। इससे टेल तक पानी पहुंच नहीं रहा है। इसी कारण से बाकी किसानों की खेत में खड़ी धान की पौध सूखने की कगार पर है।
विज्ञापन

शनिवार को थाना समाधान दिवस में इसकी शिकायत की गई है। फफूंद थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में कोरी कोली महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेचेलाल कोरी ने नायब तहसीलदार अशोक कुमार से मामले की शिकायत की। आरोप लगाया कि कोठीपुर रजबहे में सिंचाई विभाग की मिलीभगत से कई किसानों ने जगह -जगह बंधा लगाकर पानी रोक दिया है।
टेल तक पानी न पहुंचने से क्षेत्र के हजारों किसानों की पौध की सिंचाई नहीं हो पा रही है। इससे धान की पौध सूखने लगी है। शिकायत पर भी सिंचाई विभाग के जिम्मेदार टाल मटोल कर रहे हैं। इससे किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस संबंध में विभाग में लगातार पांच दिन से शिकायत की जा रही है। उन्होंने नायब तहसीलदार से रजबहे में लगे बांध जल्द हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें