फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अवैध कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी

Sun, 10 May 2026 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-30- जनसुनवाई करते डीएम व एसपी। स्रोत:प्रशासन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम निखिल राजपूत व सीओ मनोज गंगवार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। लोग अवैध कब्जे व अन्य शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर दी गई आठ शिकायतों में झावर के पुरवा निवासी उदय प्रताप ने बताया कि कुछ नामजद लोग उसकी निजी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। दलेल नगर निवासी अख्तर जहां ने शिकायत की कि उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जब कब्जा करने से मना किया तो नामजद लोगों ने मारपीट कर दी।
महमूदपुर निवासी रामवीर सिंह ने चकरोड का निर्माण कार्य कराने की मांग करते हुए तहरीर दी। इन शिकायतों को सुन कर एसडीएम ने निस्तारण करने के लिए टीम गठित की। इस दौरान कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी सहित सभी चौकी प्रभारी, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेला में थाना समाधान दिवस में बीडीओ राज नरायण पांडेय व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने शिकायतें सुनीं। इस मौके पर राजस्व से संबधित तीन शिकायतें दर्ज की गईं। इस पर बीडीओ व एसओ ने संबंधित लेखपालों और हल्का प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर लेखपाल रोहित यादव, शिवम व राजबहादुर शाक्य समेत अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम व एसपी ने की जनसुनवाई

औरैया। डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने शनिवार को सदर कोतवाली में समाधान दिवस पर जनसुनवाई की। आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए निस्तारण को लेकर संबंधित हल्का इंचार्जों व लेखपालों को निर्देश दिए।
कहा कि निस्तारण में यह प्रयास किया जाए कि दोनों पक्ष संतुष्ट हों। इससे समस्या का निस्तारण स्थाई हो सके। इस मौके पर भूमि विवाद व अवैध कब्जा की शिकायतें ज्यादा आईं। इस मौके पर एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार, कोतवाल राजकुमार सिंह समेत लेखपाल व शिकायतकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें