सूबे की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल में बुंदेलखंड को तरजीह न मिलने से जहां यह चर्चा आम है। वहीं औरैया में तैनात टीआई ने फेसबुक पर अपना दर्द छलका दिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि बुंदेलखंड में किसी को मंत्री बनाने की जरूरत नही है मरते आये है और मरते रहो। मृत्यु जिंदाबाद, जय बुंदेलखंड, मरने वाले अमर रहे। टीआई माया प्रसाद यादव उरई के रहने वाले है। इस पोस्ट के बाद एसपी ने टीआई को लाइन हाजिर कर दिया है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही लोगों में इसकी चर्चा होने लगी। एसपी रामकिशोर ने मामले को संज्ञान में लिया और टीआई माया प्रसाद को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। एसपी रामकिशोर का कहना है कि इस तरह की पोस्ट नही करनी चाहिए। वहीं माया प्रसाद यादव का कहना है कि उनके मन में जो था उन्होंने लिख दिया। अब चाहे जो कार्रवाई हो उन्हें स्वीकार है।