फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकनापुर में संयुक्त कृषि निदेशक ने लगाई चौपाल

विज्ञापन
फोटो 30 एयूआरपी 14 - चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते संयुक्त कृषि निदेशक डीके सिंह। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
फोटो 30 एयूआरपी 14 - चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते संयुक्त कृषि निदेशक डीके सिंह। संवाद
विज्ञापन

व्यावसायिक खेती अपनाएं किसान
- टिकनापुर में संयुक्त कृषि निदेशक ने लगाई चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर मंडल ने शनिवार को सहार ब्लॉक के गांव टिकनापुर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सहार क्षेत्र में ऊसर सुधार के लिए संचालित कार्ययोजना की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने किसानों से व्यावसायिक खेती अपनाकर आर्थिक स्थिति सुधारने की बात कही।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर मंडल डीके सिंह ने कहा कि किसानों के उत्थान तथा उनकी आय दोगुनी करने के लिए शासन ने अनेकों कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए हैं। इसके लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। कृषि मेला, गोष्ठी और किसान मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद किसानों की स्थिति में सुधार करना है। चौपाल के बाद संयुक्त कृषि निदेशक ने ब्लॉक भाग्यनगर के गांव बुढ़ादाना में एक खेत एक तालाब योजना के अंतर्गत तालाब निर्माण का निरीक्षण किया। अधिकारियों के साथ बैठक कर कृषि यंत्रों के वितरण की जानकारी ली। इस मौके पर उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें