फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: रंगीन मिठाइयां हो सकतीं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

Sun, 19 Oct 2025 10:05 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-19एयूआरपी19- दुकान के काउंटर में सजी मिठाइयां। संवाद
विज्ञापन
बिधूना। दीपावली पर्व पर बाजारों में रंग-बिरंगी रेडीमेड मिठाइयों की धूम है। छोटी-बड़ी सभी दुकानों पर लाल, पीली और हरी मिठाइयों की आकर्षक सजावट लोगों को लुभा रही है। बर्फी, लड्डू छेना व चॉकलेट जैसी मिठाइयों की बिक्री जोरों पर है। हालांकि इन मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इनसे स्वास्थ्य के लिए खतरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

खाद्य विभाग की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है लेकिन त्योहार में बिना एक्सपायरी डेट और मानक के मिठाइयां खुलेआम बिक रही हैं। कस्बे के भगत सिंह चौराहा समेत कई दुकानों पर रेडीमेड मिठाईयों में साफ-सफाई का अभाव देखा गया। विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें इस्तेमाल होने वाले रंग और केमिकल स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं। त्योहार की मिठास में स्वास्थ्य की कड़वाहट न घुले, इसके लिए सतर्क रहना जरूरी है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी शाक्य ने बताया कि त्योहार के सीजन में रेडीमेड मिठाइयों में मिलावट और कृत्रिम रंगों का प्रयोग अधिक होता है। बेहतर होगा कि लोग घर पर बनी शुद्ध मिठाइयां ही खाएं। डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि बाजार में बिक रही रेडीमेड मिठाइयों में न तो कोई एक्सपायरी डेट होती है और न ही खाद्य मानक का पालन। ऐसी मिठाइयों से परहेज करें और घर की बनी मिठाइयों का सेवन करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें