फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग-गुलाल उड़ा निकली मइया की सवारी...

Sat, 24 Oct 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। अबीर और गुलाल में सराबोर भक्तगण देवी गीतों के जयकारे लगाते रहे। कस्बे की गलियों से होकर गुजरी दुर्गा मां की प्रतिमा का खड़नी निचली गंगा नहर में विसर्जन कराया गया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन


 
नवरात्र की दशमी के उपरांत एरवाकटरा में शुक्रवार सुबह दुर्गा विसर्जन यात्रा से पहले भक्तों ने विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। हवन  पूजन के बाद भक्तों ने जयकारे के साथ मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली। ढोल और नगाड़े की धुन पर भक्तगण नचाते, गाते आगे बढ़ते रहे। वहीं गलियों से गुजरी इस यात्रा का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।


दोपहर बाद कन्नौज रोड पर खड़नी निचली गंगा नहर में भक्तों ने विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान चंद्रशेखर गुप्ता, धमेंद्र कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार बाजपेई, राजीव कुमार, शैलेंद्र सक्सेना, राजेंद्र सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, सौरभ कुमार, आनंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें