फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: महाविद्यालयों में दाखिलों का कोरम अधूरा, कई सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। क्षेत्र के कई महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले का कोरम अभी तक अधूरा पड़ा है। कई महाविद्यालयों में अभी भी कई कक्षाओं में कई-कई सीटें खाली पड़ी हैं। शुक्रवार को प्रवेश प्रक्रिया का अंतिम दिन होने के बावजूद कोरम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

असेनी स्थित गायत्री महाविद्यालय के डायरेक्टर अनुज चतुर्वेदी ने बताया कि उनके कॉलेज में बीएससी में 320 सीटों में से शुक्रवार तक 280 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। अभी भी 40 सीटें खाली रह गईं हैं। जनता महाविद्यालय सेहुद के प्राचार्य डॉ. शैलेश पांडेय ने बताया कि बीएड की 50 सीटें फुल हो गई हैं। बीए में 240 सीटों में से लगभग 60 और बीएससी की 360 सीटों में से लगभग 25 पर ही प्रवेश हुए हैं। विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर के प्राचार्य डॉ. इकरार अहमद ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। ज्यादातर छात्र स्नातक में प्रवेश के लिए प्राइवेट महाविद्यालयों का सहारा ले रहे हैं। इससे सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश लेने वालों की संख्या सीमित रह गई है।
बच्चों से संपर्क कर रहे शिक्षक
डिग्री काॅलेजों में सरकार का दाखिला बढ़ाने पर जोर है। इसके चलते शिक्षक इंटरमीडिएट पास कर चुके बच्चों से संपर्क कर रहे हैं। कई बार उनके घर भी जाना पड़ रहा। इसके पीछे की मंशा ज्यादा से ज्यादा छात्रों को शिक्षा की ओर जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें