फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: कांशीराम काॅलोनी के बंद कमरे में मिला मोची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर (औरैया)। कलेक्ट्री रोड पर बनी कांशीराम काॅलोनी के अंदर के बंद कमरे में एक मोची का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने थानापुलिस को सूचना दी। लोगों ने आशंका जताई कि शव चार दिन पुराना है।
रविवार की शाम कांशीराम काॅलोनी के निवासियों को ब्लाक संख्या 31 में अंदर से बंद काॅलोनी संख्या 372 में से बदबू आती मिली। काफी दिनों से लोगों को कमरे में रहने वाले अशोक कुमार (50) पुत्र मनोहरलाल भी दिखाई नहीं दिए थे। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक दिनेश यादव एवं पुलिस बल ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। पुलिस के साथ अंदर पहुंचे लोगों को अशोक का शव वहां पड़ा मिला। आनन फानन शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक दिनेश यादव के अनुसार कालोनी निवासियों ने बताया कि मृतक उन्नाव के जमीपुर लालगंज का मूल निवासी था और वर्ष 2013 से काॅलोनी में अकेले रह रहा था। वह नहर बाजार में सड़क किनारे मोची का काम करता था। 30 नवंबर की शाम के बाद वह काॅलोनी में दिखाई नहीं दिया। आसपास के लोगों के बताए अनुसार उसके एक सौतेले भाई से बात हुई। वह उड़ीसा में रह रहा है और उसने आने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें