फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फसल वेस्ट से बनेगी सीएनजी, कंपनी से 2,500 करोड़ का एमओयू साइन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जनपद में उद्योग स्थापन की कवायद में अभी तक का सबसे बड़ा एमओयू साइन हुआ है।
विज्ञापन

इस कंपनी के द्वारा फसल अवशेषों के जरिये प्लांट में बायो सीएनजी गैस बनाई जाएगी। खास बात यह है कि किसानों को अपने फसल अवशेष के दाम भी मिलेंगे। इन्हें किसान आग के हवाले कर देते हैं। कंपनी ने एमओयू साइन करते हुए जमीन की तलाश शुरू की है।
नोएडा की कंपनी रिएनर्जी डायनामिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा यह 2,500 करोड़ का एमओयू साइन किया गया है। कंपनी अपने इस प्रोजेक्ट में औरैया जनपद में एक प्लांट लगाएगी। इसमें औरैया समेत पड़ोसी जनपदों के किसानों से फसल अवशेष खरीदेगी। इस फसल अवशेष को प्लांट में रिसाइकिल कर बायो सीएनजी का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन

एमओयू साइन करने के बाद कंपनी ने जमीन की तलाश शुरू की है। तीनों तहसीलों में इसे लेकर कंपनी के अधिकारी जायजा भी ले रहे हैं। खास बात यह है कि जिला प्रशासन ने इस प्लांट को लेकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बता दें कि जनपद में खेती बाड़ी का अच्छा खासा दायरा है। धान की पराली बहुतायत में जलाई जाती है। फसल अवशेष को किसान कंपनी को बेचकर आम के आम गुठलियों के दाम सीधे कर सकेंगे।
विज्ञापन



नोएडा की कंपनी जनपद में फसल अवशेष से बायो सीएनजी का उत्पादन करने वाला प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए जमीन तलाशी जा रही है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट धरातल पर उतारा जाएगा। किसानों के लिए यह प्लांट काफी मददगार साबित होगा। -डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें