फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं ने की सीएमओ कार्यालय में तालाबंदी

Thu, 03 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय श्रम संगठनों/औद्योगिक फेडरेशनों/कर्मचारी संगठनों की अपील के क्रम में मंगलवार को जिला चिकित्सालय और मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर स्वयं को मजदूर का दर्जा दिए जाने और संगठन की 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशा बहुओं ने हंगामा कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान उग्र हुई आशाओं ने अप्रैल के कार्यों का भुगतान न किए जाने पर सीएमओ कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी कर डाली। प्रदर्शन के दौरान दो आशा बहुएं बेहोश हो गईं। मौके पर आए एसडीम व सीओ सदर के भुगतान व अन्य मांगों को पूरा करने के भरोसे के बाद आक्रोशित आशाओं को गुस्सा शांत हो सका।


 
उत्तर प्रदेश ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा यूनियन के बैनर तले हुए आशाओं के प्रदर्शन में जिला मंत्री अर्चना भोसले की अगुवाई में जिले भर की आशा बहुएं जिला संयुक्त चिकित्सालय/सीएमओ कार्यालय परिसर पर एकत्रित हुईं। आशाओं ने जबरदस्त एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन



आशा बहुओं ने जिला संयुक्त चिकित्सालय भवन का दो बार मुख्य गेट बंद कर दिया। बाद में आशाओं का हुजूम सीएमओ कार्यालय पहुंचा, यहां अप्रैल से लंबित मानदेय व टीकाकरण आदि के भुगतान को लेकर सीएमओ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए दफ्तर के गेट पर ताला डाल दिया।


प्रदर्शन के दौरान तेज धूप और उमस भरी गर्मी के चलते दो आशा बहुएं बेहोश हो गईं। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डा. विनोद सागर की गैर मौजूदगी में डा. हरीश द्विवेदी ने वार्ता की, लेकिन आशाओं को मनाने में वह भी नाकाम हो गए। इधर उग्र हो रहे आशाओं को प्रदर्शन को देखते हुए एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव तथा सीओ सदर डीडी मिश्रा मौके पर आ गए।

काम के साथ दाम देने और 12 सूत्रीय मांगों को गंभीरता से उच्च स्तरीय पटल पर रखने के आश्वासन पर तकरीबन चार घंटे चले आशाओं के प्रदर्शन समाप्त हो सका।



प्रदर्शन में रिंकी, विनीता, रैनू, विमला, सुमन, गीता, सुशीला, ममता, रीना, दीपमाला, सोनी, संगीता, कमलेश, उर्मिला, नीलम, किरन, बीना कुमारी, करुणा सहित बड़ी संख्या में आशा बहुओं ने भागेदारी की।


कार्य बहिष्कार पर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां-  औरैया। प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय की अपील पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने भी कलम बंद हड़ताल रखी।


इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला डालकर कार्यकत्रियों ने कार्य बहिष्कार किया। कार्यकत्रियों के प्रदर्शन में सुनील अवस्थी, शिवकांती मिश्रा, अर्चना मिश्रा, भावना दुबे, रामदुलारी, नलनी तिवारी, सीमा चौहान, पुष्पा यादव व सुमन सिंह आदि प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें