फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएम ने निवेशकों का बढ़ाया हौसला, डीएम ने किया सम्मानित

Wed, 13 Mar 2024 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककोर मुख्यालय के मानस सभागार में मंगलवार को डीएम नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में यूपी इन्वेस्ट के लखनऊ में हुए नए भवन के उद्घाटन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से सीधा संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग बंधु से इन्वेस्ट यूपी आज देश में एक नया आयाम लिख रहा है। जहां सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से एनओसी आदि में सुगमता लाई गई।
वहीं, औरैया में इन्वेस्ट यूपी के तत्वाधान से जीबीसी में शामिल हुई इकाइयों के निवेशकों को डीएम व अन्य अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया। जिसमें जनपद की इकाइयों में रिस्टोर हेल्थ मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड से विनय वर्मा, श्री गिरिराज जी प्लास्टिक इंडस्ट्री से सीमा सेंगर, गुरुदेव इन्नोवेटिव कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी से आरसी राजपूत, विश्नोई इंडस्ट्रीज से श्रीकृष्ण विश्नोई, कोरल वाटर प्लांट से अरुणा दीक्षित के अतिरिक्त दिनेश कुमार सिंह, भानु प्रताप सिंह, सुनील कुमार, केदारनाथ, सुधीर कुमार, चंद्रेश कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं अधिकारियों के रूप में उपायुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भानु प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य पॉलिटेक्निक मनीषा अस्थाना, उद्यमी मित्र अनुराग अग्रहरि, सहायक प्रबंधक हेमंत कुमार, यूपीसीडा से डीके सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें