औरैया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर में संकुल स्तरीय वैदिक गणित, ज्ञान विज्ञान एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हुई।
मुख्य अतिथि कानपुर संभाग निरीक्षक अजय द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि डॉ. एमपी शुक्ला पूर्व प्राचार्य वीजीएम डिग्री कॉलेज, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ. महेंद्र प्रताप, प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिताओं में दिबियापुर के छात्र-छात्राएं छाए रहे। ज्ञान विज्ञान मेला में दिबियापुर संकुल के 126 छात्रों सहित दिबियापुर, औरैया, बिधूना, इटावा के विद्या मंदिर एवं शिशु मंदिर विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रबंधक डॉ. नरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि विजेता प्रतिभागी सात से नौ अक्तूबर तक सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिंदकी में आयोजित प्रांतीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।