फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती हत्याकांड में खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर में स्कूल प्रबंधक व उनकी पत्नी व सिक्योरिटी गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पूरे मामले में पुलिस ने कुछ महिलाओं व बच्चों से भी पूछताछ की है। जिससे पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि टीमें सक्रिय हैं, जल्द खुलासे का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 19 जनवरी को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी प्रबंध गंधर्व सिंह व उनकी पत्नी कमला देवी की हत्या उनके ही कालेज में गला घोंटकर की गई थी। कालेज से ही कुछ दूरी पर स्थित बीआरसी परिसर में मिले सिक्योरिटी गार्ड विमल का भी शव मिला था। सूत्रों के मुताबिक पुलिस की ओर से तीन दिन पहले कुछ युवकों को उठाया गया था। वहीं सुराग लगाने के दौरान कुछ बच्चों व महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी।
जिसमें कुछ अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो प्रबंधक व उनकी पत्नी की हत्या से एक दिन पहले सिक्योरिटी गार्ड विमल पास लगे एक सीसीटीवी में दिखा। इसके बाद उसका शव भी मिल गया। पुलिस कहीं न कहीं सिक्योरिटी गार्ड को भी घटना से जोड़ कर देख रही है। हालांकि अभी तक पुलिस गार्ड का मोबाइल बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें