फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनरों में पुलियों के नीचे की जाए सफाई

विज्ञापन
हरचंदपुर रजवाहा का निरीक्षण करती टीम। - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। औरैया व कानपुर देहात जिलों में नहरों एवं रजबहों में हुई सिल्ट सफाई का निरीक्षण टीम ने किया। सत्यापन समिति में शामिल अधिकारियों ने नहरों में पानी शुरू होने से पहले पुलियों के नीचे सफाई कराने की हिदायत दी। ताकि किसानों को भरपूर मात्रा में पानी मिल सके।
विज्ञापन

निचली गंगा नहर में नरौरा से पानी छोड़ा जाना प्रस्तावित है। इससे पहले नहरों, बंबों और रजबहों में सिल्ट सफाई का काम चल रहा है। इसका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज मंडल कानपुर, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता तृतीय मंडल सिंचाई कार्य आगरा की टीम जिले में पहुंची। टीम ने औरैया में रजबहा मुहम्मदाबाद, हरचंदपुर, कोठीपुर व कानपुर देहात अंतर्गत मंगलपुर, कानपुर देहात की माइनर नवादा, माइनर रजापुर का निरीक्षण किया।
गुरुवार एवं शुक्रवार को चले स्थलीय भौतिक निरीक्षण के दौरान टीम ने संतोष जाहिर किया। सत्यापन समिति ने निर्देश दिए कि यदि कहीं पर पुलियों के नीचे सफाई छूट गई है तो सफाई करा दी जाए। ताकि किसानों को भरपूर मात्रा में पानी मिल सके। निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता ड्रेनेज कार्यमंडल आगरा सतीश कुमार, सिंचाई खंड औरैया के अधिशासी अभियंता रवि शंकर मिश्रा, सहायक अभियंता सतीश कुमार, जेई विनोद कुमार कटियार, जेई हरिश्चंद्र, सर्वेश यादव आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें