फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज में इस सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। चिचौली व सेहुद स्थित मेडिकल कॉलेज में कक्षा संचालन को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया है। फर्नीचर से लेकर लाइब्रेरी व प्रायोगिक सामग्री को मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से जुटा लिया गया है। अधिकारियों की माने तो नीट परीक्षा परिणाम के बाद काउंसलिंग होने पर इस सत्र से कक्षा संचालित कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दिशा में मेडिकल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलने के साथ ही यहां कॉलेज का संचालन भी होगा। एमबीबीएस के छात्र पढ़ाई के साथ ही ओपीडी में सेवाएं देंगे। मेडिकल कॉलेज में कक्षा संचालन को लेकर सेहुद में पिछले छह माह से जोर आजमाइश चल रही थी। इस कड़ी में फर्नीचर जुटाने से लेकर लाइब्रेरी को तैयार किया गया है।
पुस्तकों का भंडार भी मिल गया है। जिसे व्यवस्थित कर दिया गया है। 280 करोड़ की लागत से तैयार हुए मेडिकल कॉलेज को अब महज चिकित्सा शिक्षकों के 77 पदों को भरना है। कुल 23 विभागों के अलग-अलग पद इस कवायद में शामिल हैं, जिसके लिए डॉक्टर से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून से बढ़ाकर आठ जुलाई कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर कांट्रेक्ट आधारित चिकित्सा शिक्षकों के 71 पदों के लिए इंटरव्यू चल रहे हैं। वर्तमान समय में मेडिकल कॉलेज में महज 16 चिकित्सा शिक्षक हैं। कॉलेज प्रशासन की माने तो इन पदों को जुलाई माह में भर दिया जाएगा। इसके बाद एनएमसी की अनुमति के साथ ही कक्षा संचालन की तैयारी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


-

20 विभागों में चल रही रेगुलर चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती

हड्डी रोग विभाग, स्त्री रोग विभाग, एनाटामी, कम्यूनिटी मेडिसन, जनरल मेडिसन, पैथलाजी, स्किन, ईएनटी, फार्माकोलाजी, बायो कैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलाजी, मानसिक रोग विभाग समेत 20 विभागों में रेगुलर चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती चल रही है।

-

कुल 77 पदों को भरने के लिए चल रहे इंटरव्यू

शासन से जारी हुए निर्देश के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से 77 चिकित्सा शिक्षक के पदों के लिए आवेदन मांगे गए। इसके लिए 16 प्रोफेसर, 24 एसोसिएट प्रोफेसर और 37 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद चिह्नित हैं। इसके मुकाबले महज 42 आवेदन ही आने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से अंतिम तारीख 30 जून को बढ़ाकर आठ जुलाई कर दिया गया।

-

बोले जिम्मेदार

मेडिकल कॉलेज में कक्षा संचालन को लेकर सारी तैयारी पूरी हो गई है। जुलाई माह में चिकित्सा शिक्षक के रिक्त पद भी भर जाएंगे। ऐसे में एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) की अनुमति का इंतजार है।
विज्ञापन


-डॉ. धर्मेंद्र कुमार, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें