फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नगर पंचायत के सभासदों व सफाई कर्मी के बीच झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद। नगर पंचायत के सफाई कर्मी द्वारा भवन टैक्स के निर्धारित रुपये से ज्यादा लेने की शिकायत पर कार्यालय पहुंचे सभासदों ने जब सफाई कर्मी से इसकी जानकारी की तो मामला तूल पकड़ गया। जानकारी पर अन्य सभासद भी कार्यालय पहुंच गए। इस दौरान सफाईकर्मी व सभासदों पर झड़प भी हो गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत फफूंद में तैनात सफाई कर्मी रमेश यादव को भवन टैक्स की रसीदें काटने की जिम्मेदारी मिली है। सभासदों का आरोप था कि निर्धारित रकम से ज्यादा की रसीद काटी जा रही हैं। इसकी शिकायत पर कुछ सभासद सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और सफाईकर्मी से ज्यादा पैसे लेने की वजह पूछी। जिस पर वह सभासदों से अभद्रता करने लगा।
जानकारी पर अन्य सभासद भी पहुंच गए। जानकारी पर नगर पंचायत अध्यक्ष मो. अनवर और अधिशाषी अधिकारी विनय शुक्ला भी कार्यालय जा पहुंचे। सभासदों को समझाया। तब जाकर मामला शांत हुआ। सभासद राजीव राजपूत, गौरव राजपूत, अकील खान, शब्बीर कुरैशी ने सफाई कर्मी पर आरोप लगाते हुए बताया कि बिना बोर्ड की मीटिंग में प्रस्ताव पास हुए नगर पंचायत द्वारा बरात घर व मकान टैक्स में बढ़ोतरी की बात कह सफाई कर्मी अधिक रकम की रसीद काट रहा है। जानकारी की तो अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद अनवर कुरैशी ने बताया कि सम्मानित सभासदों के साथ गलत व्यवहार करने वाले कर्मी के कड़ी कार्रवई की जाएगी। बोर्ड मीटिंग में जो कर पास होगा, वही लिया जाएगा। नगर के लोगों से बढ़ाकर लिए गए टैक्स की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। ईओ विनय शुक्ला ने बताया कि निर्धारित टैक्स से ज्यादा पैसा लेने की जांच कराकर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें