फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीजेएम व सचिव ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य के निर्देश पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया सुरेश कुमार दुबे तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण स्वाति चंद्रा ने बुधवार को जिला कारागार इटावा/औरैया का निरीक्षण किया। इस दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी और व्यवस्थाएं परखीं।
सीजेएम व सचिव ने बंदियों से उनके अधिवक्ता तथा परिवार द्वारा की जा रही पैरवी व रिहाई के संबंध में जानकारी ली। बंदियों से विधिक सहायता के बारे में पूछने पर चार बंदियों द्वारा विधिक सहायता हेतु आग्रह किया गया। बैरकों का निरीक्षण कर बंदियों को साफ पानी दिए जाने के निर्देश दिए गए। बारिश के मौसम में कीड़ों से बचने के लिए बैरकों की रोजाना सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंदियों को स्वयं सफाई रखने का भी आग्रह किया। बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। जेल में तैनात डॉक्टर ने इस दौरान सीजेएम व सचिव को बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में जो बीमारी हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। समय-समय पर सरकारी अस्पताल से बुलाए गए डॉक्टर के द्वारा रूटीन चेकअप भी कराया जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से जेल अधीक्षक धनी राम, डिप्टी जेलर प्रणय सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें