फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: बिजली केंद्र पर मरम्मत के चलते ठप रही शहर की बिजली

Fri, 02 Feb 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के एक नंबर बिजली केंद्र पर मशीनों व ट्रांसफार्मर से संबंधित आ रहीं समस्याओं को दूर करने के लिए गुरुवार दोपहर 12:30 बजे से मरम्मत का काम शुरू किया गया। इस दौरान बिजली कर्मचारियों ने केंद्र की मशीनों के अलावा ट्रांसफार्मरों की जांच की। साथ ही उनमें मिली दिक्कतों को दूर किया गया। इसके चलते लगभग साढ़े तीन घंटे तक पूरे शहर की आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

शहर को आपूर्ति देने वाले एक नंबर बिजली केंद्र पर पिछले काफी समय से मशीनों व ट्रांसफार्मरों में छोटी-छोटी समस्याओं के चलते आपूर्ति सुचारू रखने में समस्या हो रही थी। जिसको लेकर बिजली अधिकारियों ने पूर्व निर्धारित तैयारी के तहत गुरुवार दोपहर 12:30 बजे से मरम्मत का काम शुरू कराया। इस दौरान बिजली केंद्र पर लगे 10-10 एमबीए के ट्रांसफार्मरों में तेल की स्थिति, कार्बन की साफ-सफाई, ढीले तारों को कसने, जंफर आदि की जांच का काम किया गया। इसके साथ ही फीडर नंबर एक, दो, तीन व चार की मशीनों की भी साफ-सफाई कराई गई। साथ ही उनमें व्याप्त छोटी-छोटी कमियों को भी दूर किया गया।
वहीं यार्ड में गंदगी की सफाई कराई गई। इसके चलते चारों फीडरों से शहर को होने वाली आपूर्ति लगभग साढ़े तीन घंटे तक ठप रही। जिससे लोगों को बिजली से जुड़े कल कारखाने, आटा चक्की, बिजली उपकरणों की मरम्मत, घरेलू काम काज बंद रहने से लोगों को खासी परेशानी रही।

01जेएनडी41 : बस क्यू शेल्टर के नीचे अनशन पर बैठे गोभक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें