फोटो 28एयूआरपी09- सुरंग बनाकर कमरे में यहां से चोरों ने किया प्रवेश
- फोटो : AURAIYA
फफूंद (औरैया)। क्षेत्र के गांव करही में शनिवार रात सुरंग बनाकर चोर एक घर से 15 हजार रुपये की नगदी व जेवर ले गए। चोरी की जानकारी मकान मालिक को रविवार सुबह हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव करही निवासी शेर अली शनिवार रात खेत की रखवाली करने के लिए गया था और वहीं पर सो गया। घर पर मौजूद उसकी पत्नी कमरे में ताला लगाकर घर के आंगन में नातिन के साथ सोई थी। रविवार की सुबह जब वह जागी और कमरे में पहुंची तो कमरे में का सामान बिखरा हुआ था। एक सुरंग भी दिखाई दी। उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी पर पहुंची पुलिस को मकान मालिक शेरअली ने बताया कि चोरों ने घर में रखे दो बक्से उठा ले गए। इन बच्चों को गांव के बाहर खेत में पाया गया। बताया कि चोरों ने 15 हजार रुपये की नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद शीघ्र चोरी का खुलासा करने की बात कही।
चोरी की वारदात से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीण छुन्नू अली, इमाम अली, सादिक अली, याकूब अली ने बताया कि गांव में पुलिस गश्त नहीं होता है। जिसके चलते क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद है। यही कारण हैकि चोरों ने सुरंग बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने शीघ्र चोरी का खुलासा करने और रात के समय गश्त कराए जाने की मांग की।
फोटो 28एयूआरपी10- गांव के बाहर खेत में पड़ा बक्सा व कपड़े- फोटो : AURAIYA