फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सीएचओ बनीं मेडिकल ऑफिसर, आरोग्य मंदिर पर ताला

Thu, 23 Apr 2026 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-39- आयुष आरोग्य मंदिर पर लटकता ताला। संवाद
विज्ञापन
ककोर। ककोर स्थित आयुष आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में बंद पड़ा है। केंद्र पर ताला लटकने से स्थानीय ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यहां तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर रजनी पाल का चयन मेडिकल ऑफिसर पद पर हो गया है। वर्तमान में वह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। चयन के बाद उन्होंने सीएचओ पद से इस्तीफा दे दिया। इसे ककोर का आयुष आरोग्य मंदिर खाली हो गया।
इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. विजय आनंद वर्मा ने बताया कि रजनी पाल के मेडिकल ऑफिसर पद पर चयन के कारण उन्होंने पद छोड़ दिया है। अब शासन स्तर से ही नए सीएचओ की नियुक्ति की जाएगी। फिलहाल पद खाली होने की वजह से आयुष आरोग्य मंदिर बंद पड़ा है। उन्होंने कहा नए सीएचओ की नियुक्ति होने पर केंद्र को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें