फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शहर के मोहल्ला रुहाई स्थित तिलक किड्स स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय के दो दर्जन बच्चों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान बच्चों ने अपने किरदारों के बोल भी सुनाए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेविका इंदूमती विश्नोई ने दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से लेकर कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने भगवान राम, श्रीकृष्ण, रावण, सीता, अग्रसेन महाराज, राधा, हैंडसम ब्वॉय आदि के स्वरूप बनाए थे। इस मौके पर बच्चों ने अपने पात्र के डायलाग भी बोले। प्रतियोगिता में भगवान राम के रूप में सजे आरुष गुप्ता ने जीत हासिल की। आरुष ने भगवान राम के वन के भ्रमण के दौरान का चित्रण किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अनीता, हर्षित, प्रांजली, निमिषा, वेदांत, शिवाया, चंचल, वेदिका, अलंकृति, मुदित, परी, आरुष अग्रवाल, हीर, आरुष गुप्ता, अंश, अवनी, ईश्ना, शिवांशी, रुद्र, श्रेयांश आदि कई छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।