फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गेल डीएवी मॉडल स्कूल में बच्चों व शिक्षकों ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। वन महोत्सव के तहत एक से सात जुलाई तक चलने वाले कार्यक्रम में गेल डीएवी मॉडल स्कूल दिबियापुर की ओर से एक पेड़ मां के नाम से अभियान चलाया गया। इसके तहत बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर पौध रोपण किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षकों ने पौधों की उपयोगिता से बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर महापौध रोपण अभियान का हिस्सा एक पेड़ मां के नाम के तहत स्कूल के कक्षा एक से पांच तक के सभी छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने साथ मिलकर पोधरोपण किया। विद्यालय परिसर में आम, नीम, अमरूद, तुलसी, पीपल विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सौभाग्य सिंह तोमर ने पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण पर छात्रों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छे से जीवनयापन करना चाहते हैं। अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें