फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में शुरू होगा महिला एवं बाल चिकित्सालय

Sat, 05 May 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
विज्ञापन
सौ शैय्या युक्त महिला एवं बाल चिकित्सालय जिला अस्पताल की तैयार इमारत। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

औरैया। शहर से सात किलोमीटर दूर स्थित सौ शैय्या युक्त महिला एवं बाल चिकित्सालय जिला अस्पताल के अब जून में शुरू होने की संभावना दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य विभाग से करार होने के बाद इस अस्पताल को प्राइवेट कंपनी के माध्यम से संचालन कराया जाना है। इसके लिए हिंदुस्तान लेटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम ट्रस्ट (एचएलएफपीपीटी )के अधिकारियों की ओर से उनकी देखरेख में इस अस्पताल का शुभारंभ जून में कराने का दावा किया जा रहा है। ऐसे में जल्द ही जिले के लोगों को जच्चा व बच्चा से संबंधित समस्याओं के लिए अब जिले से दूर की भागदौड़ से निजात मिल सकेगी।

विज्ञापन


सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल के पीछे स्थित सौ शैय्या युक्त महिला एवं बाल चिकित्सालय जिला अस्पताल की इमारत को बने पांच साल से भी ज्यादा का समय बीत चुका है। बावजूद इसके आज तक इस अस्पताल का संचालन शुरू नहीं कराया जा सका है। जिले की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने शासन के निर्देश पर इस अस्पताल के संचालन का काम प्राइवेट स्तर पर कराए जाने का निर्णय लेते हुए लगभग तीन माह पहले हिंदुस्तान लेटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रोेग्राम ट्रस्ट से करार करते हुए उन्हीं की देखरेख में इस अस्पताल के संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में हिंदुस्तान लेटेक्स फैमिली प्लानिंग प्रोग्राम ट्रस्ट के डॉ.रविंद्र कुमार लाल दास ने बताया कि इस अस्पताल में जच्चा और बच्चा से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों की सुविधाएं मरीज को दी जाएंगी। बताया कि अस्पताल में चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। मई के अंत तक अस्पताल में जच्चा व बच्चा से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाओं और मशीनों से लैस कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल का विधिवत संचालन जून से कराया जाएगा। इससे औरैया सहित आसपास के कई जिलों के लोगों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें